Wednesday, October 21st, 2026

श्री शंकराचार्य आश्रम को आवंटित जमीन अब टोकन दर पर,सरकार के फैसले का स्वागत


रायपुर। भूपेश सरकार ने आस्था व धर्म से जुड़े एक विषय पर बहुत ही अहम फैसला लिया है जब राजधानी के बाहरी क्षेत्र स्थित श्री शंकराचार्य आश्रम मानव सेवा तथा जनकल्याण हेतु ग्राम बोरियाकला तहसील व जिला रायपुर में आबंटित भूमि की निर्धारित प्रब्याजि एवं भू-भाटक राशि को माफ करते हुए टोकन दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया गया। काफी समय से स्वामी शंकराचार्य के अनुयायी इसकी मांग कर रहे थे लेकिन अब जाकर सरकार ने इसे मंजूरी दी है। श्रद्धालुओं ने इसके लिए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है।

 

#श्री शंकराचार्य आश्रम#आवंटित#सरकार

Source : Agency

पाठको की राय